
सादुलपुर. स्थानीय पुलिस ने एनएच 52 पर स्थित गांव लुटाना सदा सुख की रोही के एक खेत में छुपाई अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए आंकी है। पुलिस की एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व 7 जनवरी को दो कारों से विभिन्न ब्रांडाें की महंगी शराब कारों सहित जब्त की थी। उनकी अनुमानित कीमत दस लाख लाख आंकी थी।
राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब तीन लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त की है। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14-15 जनवरी की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव लुटाणा सदासुख क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है जिस पर पुलिस टीम ने एक खेत में दबिश देकर आरोपी अंकित कुमार (25) निवासी लुटाणा सदासुख को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 46 कार्टून बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
16 Jan 2026 12:32 pm

बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
