25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : कुंड में मिला मां व 8 साल के बेटे का शव, तीन भाइयों की हुई थी तीन सगी बहनों से शादी

चूरू के नजदीकी गांव घांघू में एक महिला व उसके बेटे का शव कुंड में पड़ा मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 21 Dec 2017, 2:33 PM IST

Churu Suicide News

सीकर. राजस्थान के चूरू जिले में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चूरू के नजदीकी गांव घांघू में एक महिला व उसके बेटे का शव कुंड में पड़ा मिला है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, मगर वास्तविक कारण पुलिस जांच में ही सामने आ सकेंगे।

भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाएगी प्रतिभा पूनिया, महिला फाइटर पायलट बनने वाली राजस्थान की है ये दूसरी बेटी

जानकारी के अनुसार घांघू के वार्ड तीन का महेश विदेश रहता है। घर पर उसकी पत्नी व आठ साल का बेटा है। गुरुवार सुबह मां-बेटे के शव घर के चौक में बने कुंड में पड़े मिले हैं।

PHOTOS : फाइटर प्लेन से दुश्मनों पर बम बरसाएगी गांव की ये लडक़ी, बेहद रोचक है इसकी कामयाबी की स्टोरी

ये कुंड में कब और क्यों गिरे। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने दोनों को सुबह कुंड में गिरा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कुंड से बाहर निकलवाया। तब तक वे दम तोड़ चुके थे। पोस्टमार्टम के लिए शव चूरू के डेडरात भरतीया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।

VIDEO : वर्ष 2018 में देखने को मिलेगा मंदसौर किसान आंदोलन का पार्ट-2 व सीकर किसान आंदोलन रिटनर्स, महिलाओं को ये जिम्मेदारी

पति को ही सौंपेंगे शव
चूरू डीएसपी हुकुम सिंह ने बताया कि महिला का पति महेश विदेश में है, मगर कानूनी रूप से दोनों के शव उसके ही सुपुर्द किए जाएंगे। पति को सूचना कर दी गई है।

परिषद ने अतिक्रमण हटाकर चौड़ा करवाया रास्ता तो फर्राटे से दौड़े वाहन

DEMO PIC

बच्चा था बीमार
आस-पास के लोगों ने बताया कि महेश का बेटा इन दिनों बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी बुधवार शाम को गांव के बाजार से सब्जी लेकर आने के साथ ही बेटे को दवाई भी दिलवाकर ले गई थी।

तीनों भाइयों की सगी बहनों से शादी
जानकारी के अनुसार महेश तीन भाइयों में मझले नम्बर का था। तीनों भाइयों की शादी तीन सगी बहनों से हुई है। महेश की पत्नी व बेटे का शव कुंड में मिलने से परिजन सदमे में हैं।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग