4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

VIDEO NEWS- पानी की टंकी पर चढ़कर बोले युवक – सुजानगढ़ को जिला बनाओ… देखें वीडियो

सुजानगढ को जिला बनाने की मांग को लेकर कहा- मांग पूरी नहीं होने तक नहीं उतरेंगे नीचे चूरू. बीदासर. सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को 5वें दिन जनहित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। सीकर नोखा स्टेट हाईवे पर कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड पर पार्षद बेगराज नाई के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत और विधायक मनोज मेघवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

Mar 23, 2023

सुजानगढ को जिला बनाने की मांग को लेकर टंकी पर चढे तीन युवक
कहा- मांग पूरी नहीं होने तक नहीं उतरेंगे नीचे
चूरू. बीदासर. सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को 5वें दिन जनहित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। सीकर नोखा स्टेट हाईवे पर कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड पर पार्षद बेगराज नाई के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत और विधायक मनोज मेघवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कस्बे में पूर्णतया शांति बनी रही। धरना स्थल के पास पुलिस जाप्ता तैनात रहा। धरने पर भाजपा नेता बीएल भाटी, पवन महाराज, जुल्फीकार रिणीवाल, विमल टेलर, विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद ङ्क्षसह राजपुरोहित, बजरंग दल सयोजक धनराज सैन, दीपाराम सारण, छात्रनेता सांवरमल पारीक, सुरेन्द्र सुथार सहित सैकड़ो नागरिक उपस्थित थे।
वहीं व्यापार मण्डल बीदासर के आह्वान पर बुधवार को कस्बे के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सुजानगढ को जिला बनाने को लेकर अपराह्न तीन बजे बाद तीन युवक सीकर नोखा रोड़ स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर सुजानगढ को जिला बनाने की मांग की।
तीनों युवको की टंकी पर चढऩे की खबर ज्योंही कस्बे में लगी तो बड़ी संख्या में लोग जलदाय विभाग कार्यालय के पास एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय, सब इंसपेक्टर पप्पूराम मीणा जलदाय विभाग कार्यालय पहुचे वटंकी पर चढ़े युवकों को समझाईश की। लेकिन युवकों ने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक नीचे नही उतरेंगे। पानी की टंकी पर भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष पंकज गुसाईवाल, गोङ्क्षवद राम मेघवाल बीदासर व गोविद मेघवाल दड़ीबा सुजानगढ को जिला बनाने की मांग मनवाने के लिए चढ़ गए। करीब दो घण्टे बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय, भीम आर्मी सेना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नोसरीया, शिक्षक मेघराज गुसाईवाल तथा परिवार के लोगों की समझाईश के बाद तीनों युवक टंकी से नीचे उतरे।