
कोयम्बत्तूर. शहर के पूलुवापट्टी तमिल शरणार्थी शिविर से लापता पिता व पुत्री अवैध रूप से श्रीलंका पहुंच गए। वहां दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया। श्रीलंका पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। पता लगा है कि ये लोग रामेश्वरम से दोनों को नाव के जरिए श्रीलंका लाए थे। सूत्रों ने बताया कि (33) वर्षीय श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी जे पुलेंद्रन अपनी पत्नी कमला (30 )और आठ साल की बेटी के साथ पूलुवापट्टी शरणार्थी शिविर में रह रहा था। वह शहर में वाल पेन्टर का काम करता। दो महीने पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था और कमला पति के खिलाफ अलंदुरई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बुला कर समझाइस की और मामले को निपटा दिया। पता लगा कि थाने से दोनों हंसी -खुशी वापस लौट गए पर उनके बीच मन मुटाव जारी रहा। एक हफ्ते पहले पुलेंद्रन अपनी बेटी को लेकर शरणार्थी शिविर से लापता हो गया। उसकी पत्नी ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। दोनों की तलाश की जा रही थी कि पता चला कि पिता -पुत्री श्रीलंका पहुंच गए हैं। श्रीलंका में भारतीय दूतावास के जरिए पता चला कि पुलेंद्रन अपनी बेटी के साथ एक नाव में अवैध रूप से वहां पहुंच गया है। वह अपने गांव तलाईमन्नार पहुंच तो गया पर बाद में श्रीलंका पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसेस पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुलेंद्रन और उसकी बेटी एक जून को तड़के रामेश्वरम से नाव से श्रीलंका के तलाईमन्नार के तटीय इलाके में पहुंचे थे। पूछताछ में यह जानकारी मिलने पर कि श्रीलंका के ही छह लोगों ने उसे यहां लाने में मदद की तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। ये सभी श्रीलंकाई तमिल हैं। इनकी नाव भी जब्त कर ली गई है।
Published on:
08 Jun 2020 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
