
Chip Computer
नई दिल्ली। भला
क्या 600 रूपए में भी कंप्यूटर मिल सकता है, लेकिन अब ऎसा हो चुका है। अब दुनिया का
सबसे सस्ता कंप्यूटर आ चुका है जिसकी कीमत महज 9 डॉलर यानी लगभग 600 रूपए है। इस
कंप्यूटर कर को क्राउड फंडिंग वेबसाइट किकस्टार्टर पर लिस्टेड किया गया
है।
कंप्यूटर चिप नाम से आया है
चौंकाने वाली कीमत के आए इस कंप्यूटर का
नाम और फीचर्स भी चौंकाने वाले हैं। इसे चिप कंप्यूटर नाम से उतारा गया है। हालांकि
चिप कंप्यूटर वैसे तो एक डेव बोर्ड है लेकिन इसके फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस पारंपरिक
कंप्यूटर जैसे है। दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर में ब्लूटूथ, वाय-फाय जैसे सबकुछ
फीचर्स है। इसमें 1 गीगहर्त्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल स्टोरेज
है।
फुल डेस्कटॉप रन किया जा सकता है
डेव बोर्ड जैसे दिखने वाले चिप
कंप्यूटर पर फुल लाइनक्स डेस्कटॉप रन किया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस
कंप्यूटर से वो सभी काम किए जा सकते हैं जो एक नॉर्मल कंप्यूटर पर किए जा सकते हैं।
इस कंप्यूटर में पावर सोर्स लगाकर डिस्प्ले के लिए विडियो केबल लगाय जा सकता है।
इसमें क्रोमियम से नेट सर्फिग कर सकते हैं और पिडजिन पर चैट कर सकते हैं। इस
कंप्यूटर पर वीएलसी में वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
क्यों है इतना
सस्ता
चिप कंप्यूटर की कीमत इतनी सस्ती होने के पीछे का कारण इसमें लगा सस्ता
चाइनीज कोर है जो एक टेबलेट से लिया गया है। इस Chip Computer में ऑलविनर एसओसी का इस्तेमाल
किया गया है जो सस्ता होने के साथ-साथ पावरफुल भी है।
बढ़वा सकते हैं
फीचर्स
हालांकि 9 डॉलर की कीमत में चिप कंप्यूटर का बेसिक वर्जन ही मिलेगा। यदि
कोई यूजर इसमें वीजीए अथवा एचडीएमआई पोर्ट आदि लगवाना चाहता है उसे इसके लिए 10
डॉलर और 15 डॉलर अतिरिक्त देने होंगे। इस कंप्यूटर को 40 डॉलर खर्च करके एक
हैंडहेल्ड कंप्यूटर सिस्टम में बदला जा सकता है। इसके बाद यह एक मेकर के ब्लैकबेरी
जैसा दिखाई देगा। चिप कंप्यूटर रास्पबेरी पीआई2 से भी सस्ता है। हालांकि इस
कंप्यूटर को आने में फिलहाल एक साल का समय और लग सकता है।
Published on:
12 May 2015 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allकम्प्यूटर
गैजेट
ट्रेंडिंग
