नई दिल्ली: चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi ने Mi NoteBook Air (2019) को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इस लैपटॉप को कब तक पेश किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। यह नया नोटबुक दिखने में काफी हद तक Macbook Air की तरह लगता है। इसके गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 8th Generation Intel Core i5 और Core m3 Processors दिया गया है।