19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस 19 साल के खिलाड़ी ने 6 गेंद पर लगाए 6 छक्के, युवराज-गिब्स का रिकॉर्ड बराबर

क्रिकेट में ये बड़ा कारनामा सिर्फ दुनिया के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय युवराज सिंह। गिब्स ने होलैंड के खिलाफ 2007 विश्व कप मे यह कारनामा किया था, वही युवराज सिंह ने टी-20 विश्व कप मे 2007 में इसे दोहराया था।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

balram singh

•

May 27, 2016

Glenn Phillips

Glenn Phillips

आईपीएल और टी-20 फॉर्मेट में हर दिन रिकार्ड्स टूटते और बनते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने साल 2007 में वर्ल्ड टी20 में बनाया था। जी हां 6 गेंदों पर छह छक्के लगाने वाला रिकॉर्ड लेकिन अब एक युवा बल्लेबाज़ ने बिल्कुल युवी स्टाईल में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया।

न्यूज़ीलैंड के टीनऐजर ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में नया मकाम हासिल कर लिया है। ऑकलैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में अपने आगमन का संकेत दे दिया है।

दोहरा शतक जड़ा

मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पिछले हफ्ते नोरफोल्क इलेवन के गेंदबाज के एक ही ओवर में छह गेंदों लगातार छह छक्के लगाए। इस युवा बल्लेबाज़ ने उस पारी में शानदार डबल सेंचुरी भी लगाई।

19 वर्षीय ये युवा बल्लेबाज़ दुनिया का पहले बल्लेबाज़ बन गया है जिसने अरुंडेल कैसल स्थित मैदान में छह छक्के लगाए। यह ग्राउंड 1895 से मैच आयोजित करा रहा है। फिलिप्स ने अपनी तेज़-तर्रार पारी में 123 गेंदों पर 201 रन बनाए, साथ ही उनकी टीम ने 299 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। मैच के खत्म होने तक नोरफोल्क इलेवन ने 7 विकटों के नुकसान पर 174 रन बनाए। अंत में मैच को ड्रॉ पर घोषित कर दिया गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ये बड़ा कारनामा सिर्फ दुनिया के दो सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय युवराज सिंह। गिब्स ने होलैंड के खिलाफ 2007 विश्व कप मे यह कारनामा किया था, वही इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने टी-20 विश्व कप मे 2007 में इसे दोहराया था।