
आखिरी बार विंबलडन में खेलने की चाहत लिए एंडी मरे फिर उतरे कोर्ट पर, शुरू किया अभ्यास
बीजिंग। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कोर्ट पर शानदार वापसी की है। ग्रेट ब्रिटेन के मरे चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। उन्होंने हमवतन कैमरून नोरी को मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
जनवरी में ऑपरेशन कराने के बाद वापसी कर रहे मरे ने दो घंटे 52 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 7-6 (6), 6-7 (4), 6-1 से जीत हासिल की।
मैच के बाद मरे ने कहा, "अगर आपने दूसरे सेट का अंत और तीसरा सेट देखा होगा तो पाया होगा कि मैंने प्वांट को कम रखने की कोशिश की थी, मैं नेट के पास ज्यादा आ रहा था। इससे मुझे शरीरिक तौर पर ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी।"
अगले दौर में उनका सामना टॉप सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और चीन के झांग झिझेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
Published on:
03 Oct 2019 09:05 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
