6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की जीत पर पर शाहिद अफरीदी के बिगड़े बोल, गौतम गंभीर का बनाया मजाक

भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी बहुत भड़के हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार गौतम गंभीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अब उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शायद आने वाले समय में गंभीर भी इस बात का जवाब दे सकते हैं।

2 min read
Google source verification
asia cup 2022 indvpak shahid afridi angry about gautam gambhir india

एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इसके बाद लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। टीवी चैनलों पर भी भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच डीबेट हुई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अब भारत की जीत पर विवादित बयान गौतम गंभीर को लेकर दिया है। अफरीदी का कहना है कि भारतीय टीम में गौतम गंभीर को कोई पंसद नहीं करता। वैसे आपको पता ही होगा कि गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच पहले भी कई किस्से हो चुके हैं। दोनों एक-दूसरे पर जुबानी हमला समय-समय पर करते रहते हैं। ऐसा ही इस बार एक टीवी कार्यक्रम में फिर से देखने को मिला है।



गौतम गंभीर पर बयान

शाहिद अफरीदी ने कहा, मेरी किसी भी भारतीय खिलाड़ी से लड़ाई नहीं हुई है। ये बात जरूर है कि सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के साथ बहस हो जाती है। मुझे लगता है कि गौतम एक ऐसा करेक्टर है जिसे भारतीय टीम में कोई भी पसंद नहीं करता है।

अफरीदी की ये बात सुनकर भारतीय फैंस गुस्सा हो गए और सभी ने शाहिद अफरीदी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि अफरीदी को ये बात नहीं बोलनी चाहिए थे। ऐसा लग रहा है कि भारत की जीत अफरीदी पचा नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 3 बल्लेबाज



टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में भारत को हराया था

गौतम गंभीर भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रह चुके हैं। टीम इंडिया के लिए कई ऐतिहासिक पारियां गंभीर ने खेली है। इस समय वो कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। टीम इंडिया के लिए गंभीर ने 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे मैच और 37 टी20 मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बहुत ही जबरदस्त रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हरा दिया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट लिए और नाबाद 33 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम को जबरदस्त जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें-Asia cup 2022 Points Table: भारत ने पाकिस्तान को हराकर हासिल किए 2 अंक