
Mohammad Hasnain
Asia Cup 2022: एशिया कप शुरू होने से पहले भारत के लिए राहत की खबर यह थी कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने में शाहीन अफरीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन अब पाकिस्तान टीम ने इस चोटिल गेंदबाज की जगह अपनी टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया है जो अपनी तेज और तीखी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बता दें शोएब अख्तर के बाद वह पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने CPL में त्रिबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए, एक मैच के दौरान 155.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
कौन हैं मोहम्मद हसनैन
मोहम्मद हसनैन का जन्म 5 अप्रैल सन 2000 को पाकिस्तान के हैदराबाद में हुआ था। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू किया था। अभी तक वह पाकिस्तान के लिए 8 वनडे और 18 T20 मैच खेल चुके हैं जिसमें वह क्रमशः 12 और 17 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान की तरफ से फिलहाल वो है नंबर वन तेज गेंदबाज बने हुए हैं। हसनैन की तेज गेंदबाजी का सामना करना एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों के लिए अब आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में नीदरलैंड को 9 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर और मोहम्मद हसनैन
Published on:
22 Aug 2022 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
