Shaheen Afridi : एशिया कप 2023 में पाकिस्‍तान ने नेपाल की टीम के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। बाबर आजम और इफ्तीखार अहमद ने शतकीय पारियां खेलीं तो शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए। लेकिन, अफरीदी कुछ दिक्‍कत में भी दिखाई दिए, जो भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्‍तान के लिए परेशानी पैदान करने वाला है।
IND Vs PAK Shaheen Afridi : एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल की टीम के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में नेपाल की टीम महज 104 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने 238 रनों से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया। पाकिस्तान के लिए जहां बाबर आजम और इफ्तीखार अहमद ने शतकीय पारियां खेलीं तो शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में नेपाल के दो विकेट चटकाकर उसे बैकफुट पर ला दिया। लेकिन, मैच के दौरान अफरीदी कुछ दिक्कत में दिखाई दिए, जो भारत के मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
दरअसल, नेपाल से मुकाबले दौरान शाहीन अफरीदी को परेशानी महसूस हो रही थी और इसी वजह से उन्हें फील्ड से बाहर भी जाना पड़ा। शाहीन के फील्ड से बाहर जाने से उनके चोटिल होने का डर है। मैदान से बाहर जाने से पहले शाहीन अफरीदी ने टीम के डॉक्टर और फिजियो से भी बातचीत की थी। शाहीन भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज होंगे, जो नई गेंद के साथ भारतीय शीर्षक्रम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच में लग सकता है झटका
शाहीन अफरीदी को अगर किसी भी तरह की इंजरी होती है तो पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ आगामी मुकाबले में बड़ा झटका लग सकता है। इतना ही नहीं उनकी इंजरी एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मंसूबों पर भी पानी फेर सकती है। बता दें कि नेपाल के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके थे। इसके बाद परेशानी महसूस होने पर मैदान से बाहर चले गए थे।
यह भी पढ़ें : बाबर आजम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अमला और कोहली जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा
मुल्तान में 38 डिग्री से अधिक था तापमान
बता दें कि पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच के दौरान मुल्तान का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। ज्यादा गर्मी और उमस भी शाहीन के लिए परेशानी का सबब हो सकती है। शायद इसी वजह से बिना कोई रिस्क लिए शाहीन को मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि शाहीन अफरीदी नेपाल के खिलाफ मुकाबले में पूरी लय में नजर आए। उन्होंन 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों हराकर एशिया कप में किया धमाकेदार आगाज