नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय तक अपनी बादशाहत कायम रखने वाली आस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। पोटिंग, क्लार्क, बेट्रली जैसे दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। टीम के प्रदर्शन में गिरावट का ये स्तर तब और बढ़ गया जब इसी साल कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरुन ब्रेनकॉफ्ट को बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गाय। इस घटना के बाद कंगारू टीम का मनोबल काफी कम हो चुका था। जो उनके हालिया प्रदर्शन को देखने पर साफ जाहिर होता है। प्रदर्शन में लगातार हो रही गिरावट का अब कंगारू टीम को बड़ा खामियाजा चुकाना पड़ा है। आस्ट्रेलियाई टीम हाल ही में जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गई है।