
Team India
India vs Australia: एशिया कप 2022 में सुपर 4 से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के सामने अब ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। कंगारू टीम तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर होगी और दोनों टीमों के बीच 20 सितंबर को पहला T20 मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा पहले ही बीसीसीआई चयन समिति कर चुकी है। बता दें कि कई नए चेहरे भी टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया को कुछ प्लानिंग की आवश्यकता होगी, जानिए अन्य जानकारियां विस्तार पूर्वक
ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग:
T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक विशेष मौका है जिसमें टीम इंडिया अपनी कमी पेशी दूर करना चाहेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर को होने वाले पहले मैच से होगी जो दोनों टीमों के बीच मोहाली में खेला जाएगा। जबकि 23 सितंबर को दूसरा T20 मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। और अंतिम और तीसरा मुकाबला 25 सितंबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
यह भी पढ़ें: जानें भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम से जुड़ी पांच बड़ी बातें
कहाँ और कब देख सकते है लाइव:
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के तीन मैचों की टी-20 सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के पास है। तो इन मैचों का आनंद आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर ले सकते हैं। इंग्लिश के लिए स्टार स्पोर्ट्स वन और हिंदी में स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आप इन मैचों का लाइव आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन सोनी लिव एप पर भी आप इन मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। हालांकि उसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें: 'छोटू भैया कॉन्ट्रोवर्सी' पर उर्वशी रौतेला का यू-टर्न, ऋषभ पंत को कहा सॉरी
ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया की तैयारी:
टीम इंडिया कंगारू टीम के इस दौरे को वर्ल्ड कप की तैयारियों के रूप में देख रही है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में इसी साल T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार जबकि चोट के बाद हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा एक नया चेहरा मोहम्मद शमी होंगे, जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली पेस बैटरी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से पहले हर्षल पटेल को भी आजमाना चाहेगी जो वर्ल्ड कप में भारतीय दल का हिस्सा हैं।
हालांकि इस दौरे पर टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हमेशा की तरह मजबूत नजर आ रहा है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली टीम इंडिया को टॉप पोजीशन में शायद ही कोई परेशानी होने दें। हालांकि मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को चुनौती पेश करनी है तो मिडिल ऑर्डर में इन सभी बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
India Squad for 3 T20i Against Australia 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवि आश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
Updated on:
13 Sept 2022 09:11 pm
Published on:
13 Sept 2022 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
