
नागपुर। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच से पूर्व मेहमान टीम के लिए बुरी ख़बर है। टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी तीसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं यह अभी तक तय नहीं है।
यहां बात तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन की। ये दोनों खिलाड़ी एक अहम मैच से पूर्व चोटिल हो गए हैं। इन दोनों ने ही इस कारण से ही शनिवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा भी नहीं लिया था।
रहमान और हुसैन तीसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं इसके बारे में मैच से पहले ही तय होगा। लेकिन अगर ऐसा होता है कि ये दोनों मैदान में नहीं उतरते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश आधी बाजी मैच से पहले ही हार चुका होगा।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम पहले ही परेशानियों से घिरी हुई है। टीम के नियमित शाकिब अल हसन टीम के साथ नहीं आए हैं। हसन पर आईसीसी द्वारा मैच फिक्सर्स के खिलाफ जांच में सहयोग नहीं करने पर बैन लगाया हुआ है।
Updated on:
10 Nov 2019, 3:23 PM IST
Published on:
10 Nov 2019, 3:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.