नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के मौजूदा सत्र में दर्शक बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने सुनने से वंचित रहेगें। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई और सात आईपीएल टीमों को निर्देश दिया है कि सिंगर्स एसोसिएशन के सदस्यों की अनुमति के बिना वे आईपीएल में बॉलीवुड संगीत नहीं बजा सकते। हाइकोर्ट ने यह निर्देश द इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। यह आदेश दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम पर लागू नहीं होगा।