1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: युजवेंद्र चहल को लेकर धनश्री ने कही ये बात, वायरल हो गया video

चहल की इस खास उपलब्धि पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। धनश्री वर्मा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह चहल की सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
dhanashree.jpg

Dhanashree verma on yuzvendra chahal, IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। चहल ने अबतक खेले गए पांच मैचों में 13.20 की औसत से 10 विकेट चटकाए हैं। पर्पल कैप की रेस में वे टॉप पर बने हुए हैं। बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेला गया मैच चहल के आईपीएल करियर का 150वां मुक़ाबला था।

चहल की इस खास उपलब्धि पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। धनश्री वर्मा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह चहल की सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। धनश्री ने वीडियो में कहा, 'हे युजी, आपके 150वें आईपीएल मैच के लिए बधाई। मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आज भी यही कहूंगी। बधाई हो, हमें आप पर और जिस तरह से आप ने अपनी पिछली टीम और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए योगदान दिया है, उस पर बहुत गर्व है। आप जिस तरह से अपना खेल खेलते हैं और हर बार धमाकेदार वापसी करते हैं, उस पर हमें बहुत गर्व है।'

चहल की पत्नी ने आगे कहा, 'जब भी मैच दबाव में होता है तो आप ही एक गेंदबाज होते हैं जो विकेट लेते हैं। मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं और मैं हमेशा आपका 100 प्रतिशत समर्थन करूंगी। अपने 150वें आईपीएल मैच का आनंद लें। हल्ला बोल।'

अपने 150वे मुक़ाबले में चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर दो विकेट झटके। चहल ने आईपीएल में अबतक खेले गए 150 मैचों में 197 विकेट चटकाए हैं। वे ईपीएल में इतिहास रचने से केवल तीन विकेट दूर हैं। वो आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

Story Loader