1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप खेलने का टूट गया इस खिलाड़ी का सपना, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होते ही सूर्या ने दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on Tilak Verma Fitness: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगी।

2 min read
Google source verification
Suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम कर लिया। भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर इस सीरीज में खेल नहीं पाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को खेलने का मौका मिला, जबकि तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में शामिल किया गया, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल सके।

'सुंदर-तिलक की जल्द होगी वापसी'

रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 में वापसी के बाद ऐसा लगा कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह उन्हें वर्ल्ड कप टीम में भी मौका मिल सकता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव के बयान ने रवि बिश्नोई की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है और उनसे लगातार बातचीत हो रही है। जल्द ही दोनों की वापसी संभव है।

आपको बता दें कि तिलक वर्मा लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर हैं। तिलक वर्मा की फिटनेस पर अपडेट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “तिलक वर्मा अच्छी तरह फिट हो रहे हैं। मैंने सुना है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मैच खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि दो मैच काफी हैं। मैंने उनसे कल ही बात की है। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वह जल्द हमारे साथ होंगे।”

वहीं वॉशिंगटन सुंदर के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगता है कि वाशी भी अच्छा कर रहा है। उससे मेरी बात हुई है। उसने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह अच्छा दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द वापस आएगा।” अगर वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हो जाती है तो रवि बिश्नोई की वापसी का सपना टूट जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलेगी।

Story Loader