
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़ दिया है। (फोटो सोर्स: IANS)
Players to Leave PSL for IPL: पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PSL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) का मुकाबला नहीं कर सकती। इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा मिलता है। यही वजह है कि खिलाड़ी आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ देते हैं और भारतीय लीग को जहां दुनिया भर से बेहतरीन खिलाड़ी मिलते हैं तो पाकिस्तानी लीग को मुट्ठी भर विदेशी सितारे ही मिल पाते हैं। बताया जा रहा है कि IPL 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद कुछ और खिलाड़ी पीएसएल छोड़ सकते हैं।
ज्ञात हो कि पिछले साल साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉस ने मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पेशावर जाल्मी को छोड़ दिया था। इस साल जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़ दिया है। दिलचस्प बात है कि इस लिस्ट में कुछ और खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। ये बात शायद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शायद पसंद नहीं आएगी।
रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और दक्षिण अफ्रीका के ऑटनील बार्टमैन आईपीएल फ्रैंचाइजी की नजर में हो सकते हैं। इसकी वजह आईपीएल में तेज गेंदबाजों को लगातार लग रही चोटें हो सकती हैं। सीएसके के नाथन एलिस, राजस्थान रॉयल्स के सैम कुरेन और केकेआर के हर्षित राणा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
वहीं, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नुवान तुसारा और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इनका सबसे अच्छा विकल्प पाकिस्तान सुपर लीग में ही मिल सकता है।
सिर्फ जॉनसन और बार्टमैन ही नहीं, अगर जरूरत पड़ी तो कुछ और तेज गेंदबाज भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इनमें इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में रीचर्ड ग्लेसन, शमार जोसेफ (जो पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे) और क्वेटा के अलजारी जोसेफ जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अलजारी के पास आईपीएल खेलने का अच्छा खासा अनुभव है।
हैदराबाद ह्यूस्टन के पास रिली मेरेडिथ भी हैं और आखिर में मुल्तान की टीम में 41 साल के पीटर सिडल भी मौजूद हैं, जो आज भी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल फ्रैंचाइजी जल्द ही इन खिलाड़ियों से संपर्क कर सकती हैं।
Published on:
20 Mar 2026 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
