
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)
IPL 2026 PBKS vs DC Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 3 गंवाए हैं। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से टीम के पास 13 अंक हैं। इस मुकाबले को जीतकर पंजाब किंग्स सीधे अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठवें स्थान पर है। उसने 11 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 7 हारे हैं। टीम के पास 8 अंक हैं। अगर दिल्ली यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह सातवें स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन अगर दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला हार जाती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। दरअसल, 12 मैचों के बाद दिल्ली के पास सिर्फ 8 अंक रह जाएंगे और बचे हुए दो मुकाबले जीतकर भी वह अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है।
वहीं, अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला हार भी जाती है, तो उसके पास अभी तीन मैच बाकी रहेंगे। ऐसे में टीम बचे हुए तीन में से दो मुकाबले जीतकर भी अगले दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला पूरी तरह “डू ऑर डाई” बन चुका है। अगर टीम जीतती है तो उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हारते ही वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन सकती है।
पंजाब किंग्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और अब जब अंतिम 4 की रेस तेज हो गई है, वह जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। टीम शुरुआती 7 मैच तक अजेय रही, जिसमें से 6 में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को जीत मिली और 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखती है या पंजाब किंग्स जीत की पटरी पर लौटती है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण JioHotstar और Star Sports नेटवर्क पर होगा।
Updated on:
11 May 2026 03:02 pm
Published on:
11 May 2026 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
