
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर। (फोटो सोर्स: IANS)
RCB head coach Andy Flower fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंड्रयू फ्लावर रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिम्बाब्वे के इस पूर्व बल्लेबाज पर आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 58 वर्षीय कोच को आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से संबंधित है।
दरअसल, यह घटना आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। क्रुणाल पांड्या ने गेंद को हवा में बाउंड्री की ओर खेला। लेकिन, मुंबई इंडियंस के फील्डर तिलक वर्मा और नमन धीर उसे ठीक से नहीं पकड़ सके और अंपायरों ने यह तय करने में काफी समय लिया कि छक्का दिया जाए या नहीं।
नमन ने बाउंड्री रोप के पास से यह सोचकर गेंद फेंकी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं पाए। रीप्ले से पता चला कि नमन बाउंड्री कुशन पर नहीं खड़े थे और इसलिए छक्का नहीं दिया गया। हालांकि, इस निर्णय से आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने नाराजगी जाहिर करते हुए चौथे अंपायर के साथ बहस की। फ्लावर को चौथे अंपायर से बहस के लिए सजा दी गई। हेड कोच ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुए मैच की बात करें तो रायपुर में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की जीत हुई। डिफेंडिंग चैंपियंस ने दो विकेट से जीत हासिल की, जिसमें क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया।
क्रुणाल ने उस समय 73 रनों की पारी खेली जब आरसीबी संघष कर रही थी तो भुवनेश्वर कुमार उस समय छक्का जड़ा, जब उसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। आखिरी तीन गेंदों में 9 रनों की दरकार थी और तभी भुवी ने राज अंगद बावा की गेंद पर छक्का जड़ दिया। फिर आखिरी दो गेंदों पर तीन रन बनाकर जीत पक्की कर दी।
भुवनेश्वर को उनके चार विकेट लेने और फिर आरसीबी के चेज के आखिरी ओवर में मैच का रुख बदलने वाला छक्का लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर पर्पल कैप लीडरबोर्ड में भी टॉप पर पहुंच गए हैं।
इस जीत के साथ, RCB 11 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गई, जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।
Published on:
11 May 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
