
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है (Photo - EsonCricInfo)
Sam Curren, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जे रही है। सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। इससे पहले कई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से लीग से बाहर हो गए हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) को बड़ा झटका लगा है।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी की आशंका के चलते इस सीजन से बाहर हो गए हैं। सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से एक बड़ी ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था जिसमें संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा जैसे नाम भी शामिल थे।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स को सैम करन की इस सीजन सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। सैम करन ने अपना आखिरी मुकाबला 5 मार्च 2026 को टी20 विश्व कप में खेला था, जहां सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 27 साल के करन पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। पिछले साल नवंबर में फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ एक ट्रेड के जरिए उन्हें खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने करन और भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान को दे दिया, जिसके बदले में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लिया था। संजू सैमसन हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सैम करन की तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसकी तरह से वह खेलते हुए नजर आने वाले थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में पंजाब किंग्स से की थी। इसके बाद करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। वहीं, 2023 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर 18.5 करोड़ रुपये में उनकी पंजाब किंग्स में वापसी हुई थी।
आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने सैम करन को 2.4 करोड़ रुपए में फिर से खरीदा था। इस सीजन चेन्नई के लिए करन ने 5 मैच खेले थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह 114 रन बनाने के साथ सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला सीजन काफी खराब था। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान की टीम पिछले सीजन खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
Published on:
20 Mar 2026 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
