8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR पर लगा नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, वैभव सूर्यवंशी की वजह से बढ़ेगी फ्रेंचाइजी की मुश्किलें?

Vaibhav Suryavanshi Age Controversy: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कर्नाटक के एक सोशल एक्टिविस्ट ने आईपीएल में उनके खेलने को बाल मजदूरी तक बता दिया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Royals

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Controversy: आईपीएल 2026 में दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ दिनों से किसी और वजह से ही चर्चा में बने हुए हैं। 2 मई को कर्नाटक के एक सोशल एक्टिविस्ट ने राजस्थान रॉयल्स पर बड़ा आरोप लगाते हुए फ्रेंचाइजी पर FIR करने की धमकी थी। सोशल एक्टिविस्ट के मुताबिक सूर्यवंशी को आईपीएल में अभी नहीं खेलना चाहिए और उन्हें खिलाकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बाल मजदूरी करवा रही है, जो कानून का उल्लंघन है।

इस बयान के बाद क्रिकेट के गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई। आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। उस सीजन सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से सनसनी मचा दी थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था। इस विस्फोटक पारी की बदौलत वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले भी खिलाड़ी हैं। जिस उम्र में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग शुरू करते हैं, उस उम्र में सूर्यवंशी फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके थे।

भारत में क्या है नियम?

BCCI के नियम के अनुसार आईपीएल में खेलने के लिए किसी भी अंडर 16 या अंडर 19 खिलाड़ी को कम से कम एक फर्स्टक्लास मैच खेलना होता है। सूर्यवंशी ने यह काम 12 साल की उम्र में कर दिया था। जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया, तब वह 14 साल से अधिक उम्र के थे। बाल श्रम अधिनियम 1986 के अनुसार भारत में 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना गैरकानूनी है। अगर कोई पहली बार ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर छह महीने से 2 साल तक की जेल या 20 हजार से 50 हजार तक जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों सजा मिल सकती है।

सोशल एक्टिविस्ट ने दावा किया कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और इतनी कम उम्र में आईपीएल में उतारना गलत है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को इस उम्र में पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मामले में बाल मजदूरी कानूनों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

IPL 2026 में गरज रहा सूर्यवंशी का बल्ला

नियम के अनुसार 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना गैरकानूनी है। सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं। ऐसे में देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं कर रही है। इस सीजन आईपीएल में उतरने से पहले उन्होंने देश की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। अंडर19 वर्ल्डकप का खिताब भी जीता और अंडर 19 एशिया कप भी खेले। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए वह अब तक 10 पारियों में 404 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह ऑरेंज कैप की रेस में तो शामिल हैं ही, साथ ही वह अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगााकर गेंदबाजों के मन में खौफ बना रखा है। उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा का रहा है। वह अब तक एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं।