
अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल (फोटो- IANS)
IPL 2026 DC vs KKR Update: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है। अगर इस मुकाबले में दिल्ली हार जाती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। दूसरी ओर केकेआर की उम्मीदें भी ना के बराबर बची हैं और उन्हें भी अपनी अंतिन 4 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए जीत हासिल करनी ही होगी।
टॉस जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले तीन मैच में विकेट को देखना और उसके हिसाब से खेलना जरूरी था। विकेट को पढ़ना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। जब हमें ब्रेक मिला, तो मूड बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। विपराज निगम को करुण नायर की जगह मौका दिया गया है, तो नटराजन के स्थान पर मुकेश कुमार खेल रहे हैं। टॉस के दौरान अक्षर पटेल ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी करते हैं या बल्लेबाजी। बोर्ड पर रन बनाना हमेशा बेहतर होता है। इस मुकाबले में हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। दिल्ली के विकेट पर स्पिनरों को बहुत कम मदद मिलती है और अगर तेज गेंदबाज धीमी गेंदें फेंकते हैं तो उन्हें थोड़ी मदद मिलेगी। इसी वजह से हम 3 स्पिनर के साथ जा रहे हैं।"
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस सीजन 10 में से 6 मुकाबलों में डीसी को हार का सामना करना पड़ा है। डीसी का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव की खराब फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल भी दिल्ली कैपिटल्स जैसा ही है। 9 मुकाबलों में से महज 3 जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में आठवें पायदान पर है।
Updated on:
08 May 2026 07:23 pm
Published on:
08 May 2026 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
