8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यकुमार यादव ने ही अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! इन 3 बड़ी गलतियों की वजह से छीनी जा सकती है कप्तानी

Team India Captaincy News: टीम इंडिया के वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि BCCI की ओर से अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2 min read
Google source verification
Suryakumar yadav and Guatam Gambhir

सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

Suryakumar Yadav Mistakes in T20 Cricket: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का नियमित कप्तान बना दिया गया। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और टी20 एशिया कप 2025 के बाद 2026 का वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। हालांकि, इन टूर्नामेंट्स में खुद सूर्यकुमार यादव का कुछ खास योगदान नहीं रहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठे। जिस संजू सैमसन ने आखिरी मुकाबलों में भारतीय टीम की नैया पार लगाई, उसी बल्लेबाज को वह प्लेइंग इलेवन में रखना नहीं चाहते थे।

सूर्या से हुईं बड़ी गलतियां

बल्लेबाजी के दौरान वह खुद फ्लॉप रहे और जब जरूरत बढ़ी, तब उन्होंने हथियार डाल दिए। अब खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव ही होंगे। चलिए जानते हैं ऐसी 3 बड़ी वजह, जिसकी वजह से सूर्य की कप्तानी जा सकती है।

8 मार्च 2026 को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार खिताब जीता। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए। इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव का खाता भी नहीं खुला था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 30 की औसत से 242 रन जरूर बनाए थे, लेकिन बड़े मैचों और बड़ी टीमों के खिलाफ उनका बल्ला खामोश ही रहा।

कप्तान बनते ही गिरा औसत

कप्तान बनने से पहले जो सूर्या अकेले मैच जिताने वाले खिलाड़ियों के रूप में जाने जाते थे, वहीं कप्तान बनने के बाद बड़ी पारी के लिए तरसने लगे। सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं और चारों शतक कप्तान बनने से पहले आए। कप्तान बनने से पहले उनका औसत 43.60 और स्ट्राइक रेट 168.75 का था। कप्तानी के दौरान सूर्या के औसत में काफी गिरावट देखने को मिली और उनका औसत 25.88 और स्ट्राइक रेट 152.03 रह गया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप और वर्ल्डकप का खिताब जीता। एशिया कप में जहां सूर्य एक एक रन के लिए तरसते नजर आए, तो टी20 वर्ल्डकप में बड़े मैचों में उन्होंने सबसे पहले हथियार डाला। ऐसे में बतौर खिलाड़ी सूर्या को खिलाने का फैसला BCCI करती है, तो गलत नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग