8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैच के बाद निकोलस पूरन ने क्रुणाल पंड्या की पकड़ी गरदन और दे दिया धक्का, तेजी से वायरल हो रहा Video

IPL 2026 RCB vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 50वें मैच के दौरान निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने दोस्ती का शानदार उदाहरण पेश किया।

2 min read
Google source verification
Krunal Pandya Nicholas Pooran Viral Video

क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरण की वायरल वीडिया (फोटो- Jiohotstar)

Krunal Pandya-Nicholas Pooran Viral Video: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया, जहां निकोलस पूरन और क्रुणाल पंड्या के बीच मैच के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, जब क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, तब निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे। उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका लग चुका था।

एक बाउंसर के बाद शुरू हुआ विवाद

जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए, तो क्रुणाल पांड्या ने उन्हें बाउंसर डाला। इसके बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े पूरन ने क्रुणाल पंड्या से कुछ कहा। हालांकि, बीच-बचाव करने के लिए तुरंत रजत पाटीदार वहां पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत कर दिया।

मैच के बाद दिखा अलग रूप

मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों का अलग ही रूप देखने को मिला। आपको बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं और एक साथ कई मुकाबले जीत चुके हैं। मैच के बाद क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन एक दोस्त की तरह मैदान पर एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते नजर आए। इस दौरान निकोलस पूरन ने क्रुणाल पंड्या की गर्दन पकड़ी और उन्हें हल्का धक्का भी दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह कोई हीटेड मोमेंट नहीं था, बल्कि दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती वाला व्यवहार साफ नजर आ रहा था।

मार्श ने खेली शततकीय पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने 9 रन से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए, जिसमें मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में 32 रन बनाए। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 203 रन ही बना सकी। रजत पाटीदार ने 61 रन की पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन टीम 9 रन से पीछे रह गई।

यह लखनऊ सुपर जायंट्स की तीसरी जीत है। हालांकि, बचे हुए चारों मुकाबले जीतने के बाद भी वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएंगे। यही हाल मुंबई इंडियंस का भी है, जिसने 10 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग