19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व कप्तान ने IPL 2026 से पहले रोहित, कोहली और धोनी जैसे दिग्गजों के साथ कर दी सैमसन की तुलना

IPL 2026 Preview: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf Du Plesis) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को वैसे ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का चेहरा बताया है, जैसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli)और एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी-अपनी टीमों के लिए हैं। सैमसन इस सीजन में ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ जुड़ गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Mar 19, 2026

Faf Du Plesis compared Sanju Samson with Rohit Sharma, Virat Kohli and MS Dhoni

फाफ डू प्लेसी ने दिग्गजों से की संजू सैमसन की तुलना (Image: IANS)

IPL 2026 Preview: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए उतने ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे, जितना रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI), विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए हैं। उनका मानना है कि इस सीजन सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना, राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

जियोस्टार के प्रोग्राम में दिया बड़ा बयान

जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) के 'गेम प्लान - नो योर टीम' शो में बोलते हुए डुप्लेसी ने कहा कि आईपीएल की हर दिग्गज टीम के पास कोई एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी जरूर रहा है जो लंबे अरसे तक अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उस फ्रेंचाइज की पहचान बना। रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। उनके मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन की ठीक ऐसी ही भूमिका थी।

डुप्लेसी ने साफ कहा कि जब भी वे राजस्थान रॉयल्स के बारे में सोचते हैं तो उनके जेहन में सबसे पहले सैमसन का नाम आता है। नई पीढ़ी के खिलाड़ी होने के बावजूद सैमसन उस फ्रेंचाइज का चेहरा बन चुके थे और उनका जाना फैंस, टीम और टूर्नामेंट तीनों के लिए बड़ा नुकसान है।

रॉयल्स के लिए टॉप स्कोरर रहे सैमसन

सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के साथ सफर 2013 में शुरू हुआ था। उन्होंने फ्रेंचाइज के लिए 11 सीजन खेले और 155 मैचों में 4,000 से अधिक रन बनाए, जो राजस्थान के लिए बनाए गए किसी भी खिलाड़ी के सर्वाधिक रन हैं। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। 2021 में कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम को 2022 के फाइनल तक पहुंचाया, जो 2008 के बाद राजस्थान का पहला फाइनल था। उनका बेस्ट सीजन 2024 में रहा, जब उन्होंने 48.27 की औसत और 153.46 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया।

सैमसन के बदले जड़ेजा और करन का ट्रेड

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ट्रेड डील हुई। इसके तहत सैमसन को चेन्नई में भेजा गया और बदले में रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान के खेमे में शामिल हुए। डुप्लेसी ने यह भी कहा कि सैमसन की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल पर अतिरिक्त दबाव आएगा। पहले सैमसन की निरंतर बल्लेबाजी उन्हें अपना नैचुरल गेम खेलने की आजादी देती थी, लेकिन अब जायसवाल को अग्रेसर और एंकर का रोल एकसाथ निभाना होगा। राजस्थान और चेन्नई के बीच पहला मुकाबला 30 मार्च शाम 7:30 बजे से गुवाहाटी में खेला जाएगा।​​​​​​​​​​​​​​​​