10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के प्लेऑफ्स से LSG हुई बाहर, CSK की जीत से राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान, जानें कैसे

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मैच में पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ लखनऊ की टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, जबकि सीएसके ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया।

2 min read
Google source verification
Jamie Overton celebration

जेमी ओवरटन विकेट के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- IANS)

IPL 2026 CSK vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले के बाद प्लेऑफ की रेस से एक टीम बाहर हो गई है, लेकिन अभी भी नौ टीमें अंतिम चार की रेस में बनी हुई हैं। रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीजन में लखनऊ की यह आठवीं हार है। इस हार के बाद वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब बचे हुए तीनों मैच जीतने के बाद भी वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी।

राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान

दूसरी ओर, सीएसके ने बड़ी छलांग लगाई है। सीजन की शुरुआत में जहां टीम दसवें नंबर पर मौजूद थी, वहीं अब वह राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पांचवें स्थान पर आ गई है। सीएसके की इस जीत से अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है और वह अब एक स्थान और नीचे यानी छठे स्ठान पर खिसक गई है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। 204 रन के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 12 अंक हो गए हैं और उसका नेटरन रेट राजस्थान रॉयल्स से बेहतर है। यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की हार से राजस्थान रॉयल्स को भी नुकसान झेलना पड़ा है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ्स के और करीब पहुंच गई है और उसके 11 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और बचे हुए तीनों मैच जीतकर वो आसानी से अंतिम 4 में जगह पक्की कर लेगी। हालांकि अगर 3 में से 2 मैच भी सीएसके जीत लेती है, तो उसके प्लेऑफ्स में जगह बनाने की उम्मीद बनी रहेगी।

उर्विल पटेल ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन जरूर बनाए थे लेकिन इसमें ज्यादातर दो ही बल्लेबाजों का योगदान था। जोश इंग्लिस ने 83 रन की तूफानी पारी खेली तो शहबाज अहमद ने 43 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने 3 विकेट हासिल किए तो अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिली। नूर अहमद ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। संजू सैमसन 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और LSG की जीत की उम्मीदों को धुंधली कर दी। उर्विल ने आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा कर यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गायकवाड़ और उर्विल के आउट होने के बाद LSG ने वापसी की और मैच कांटे का बना दिया। लेकिन प्रशांत वीर और शिवम दुबे ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और लगातार तीसरी जीत दिला दी।