
जेमी ओवर्टन विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- IANS)
IPL 2026 Match 53rd CSK vs LSG: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एंड कंपनी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसमें जोश इंग्लिस (Josh Inglis) ने शानदार 33 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उन्होंने भी 3 चौके और 3 छक्के लगाए। बाकी टीम के 8 बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सके।
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस ने मिलकर 77 रन जोड़ दिए। हालांकि, इसमें मिचेल मार्श के सिर्फ 10 रन शामिल थे। छठे ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श अंशुल कंबोज का शिकार हो गए।
इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और 77 से 147 रन तक पहुंचने के दौरान टीम ने 6 विकेट गंवा दिए। इसी दौरान जोश इंग्लिस भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने एक छोर संभाल कर रखा था। इंग्लिस ने 33 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद शाहबाज अहमद ने अंत तक एक छोर संभाल कर रखा और 25 गेंदों में नाबाद 43 रन की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स 200 के आंकड़े को पार करने में सफल रही।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि जेमी ओवरटन सबसे घातक साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नूर अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए और 1 सफलता हासिल की। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस लक्ष्य का बचाव करना होगा।
Updated on:
10 May 2026 05:57 pm
Published on:
10 May 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
