10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पूरी ताकत झोंक रहा है’ वैभव सूर्यवंशी को मिला ‘बॉक्स ऑफिस’ का तमगा, ‘टेस्ट’ के लिए भी माना काबिल

R Ashwin support to Vaibhav Sooryavanshi: आर अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन बेहद प्रभावित हैं। उन्‍होंने टेस्ट क्रिकेट खिलाने के लिए वैभव सूर्यवंशी का समर्थन भी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 10, 2026

R Ashwin support to Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

R Ashwin support to Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ जून में होने वाली आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, कई जानकार वैैभव को टेस्ट क्रिकेट में आजमाने की भी वकालत कर रहे हैं, क्योंकि वह क्रिकेट के सबसे मुश्किल और लंबे फॉर्मेट में भारतीय टीम में एक नई जान फूंक सकते हैं। कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने कहा था कि सूर्यवंशी भारत के मिडिल-ऑर्डर में एकदम सही बैठ सकता है और ऋषभ पंत जैसी ही भूमिका निभा सकता है।

सूर्यवंशी ने शनिवार रात को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन बनाए। भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन उनके लगातार शानदार प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हैं। उन्‍होंने कहा कि सूर्यवंशी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और हर गेंद पर अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। उस पर अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी न देकर उसे आजादी से बल्‍लेबाजी करानी चाहिए।

'बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी जैसा दिख रहा'

अश्विन ने जियोहॉटस्‍टार पर कहा कि वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, हर बॉल पर अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। जिस तरह से उसने खेला, U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी सब कुछ मिलाकर, वह एक बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी जैसा दिख रहा है। आपके क्रिकेट करियर में बहुत कम मौके ऐसे आते हैं, जब आप अपने क्रिकेट का पूरी तरह से मजा ले पाते हैं और वह अभी सिर्फ 15 साल का है। मुझे लगता है कि हमें उसे बस अपने हिसाब से खेलने देना चाहिए।

उन्‍होंने आगे कहा कि उससे ऐसी चीजें करने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है, जो उसे अपने करियर के इस पड़ाव पर नहीं करनी चाहिए। उसके पास ध्रुव जुरेल, रियान पराग और डोनोवन फरेरा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें वह फॉलो कर सकता है। लेकिन, यह बोझ उठाने वाला वह नहीं होना चाहिए। अगर वह उन्हें जबरदस्त शुरुआत दे सकता है, तो उनके पास जो बैटिंग लाइन-अप है, उसके साथ उन्हें ऐसे मैच आसानी से जीतने चाहिए।

'टेस्ट फॉर्मेट में खिलाओ'

अश्विन ने कहा कि वह हर गेंदबाज की धुनाई कर रहा है। मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी और मुझे उसे खेल के तीनों फॉर्मेट में खेलते देखने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। उसे क्रिकेट के मैदानों पर उतारो, लोगों को मैच देखने के लिए बुलाओ, क्योंकि वह आपका भरपूर मनोरंजन करने वाला है।

236 के ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से बना रहे रन

बता दें कि सूर्यवंशी की बात करें तो उसने आईपीएल 2026 सीजन में राजस्‍थान रॉयल्स के लिए 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस सलामी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 236.55 रहा है और औसत भी 40 है।