
शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस (Photo - EspncricInfo)
Azan Awais, Bangladesh vs Pakistan, 1st Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने शानदार उपलब्धि हासिल की।
अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अजान अवैस ने शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ वे टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बन गए। अवैस ने तीसरे दिन की शुरुआत 85 रन से की और पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।
हालांकि, शतक के तुरंत बाद उनकी पारी समाप्त हो गई। उन्होंने 165 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। पारी की शुरुआत करते हुए अवैस ने इमाम-उल-हक के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की, जबकि अब्दुल्लाह शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े।
पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में खालिद इबादुल्ला (1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रन), जावेद मियांदाद (1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन), सलीम मलिक (1982 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 100 रन), मोहम्मद वसीम (1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 109 रन), अली नकवी (1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 115 रन), अजहर महमूद (1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 128), यूनिस खान (2000 में श्रीलंका के खिलाफ 107 रन), तौफीक उमर (2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन), यासिर हमीद (2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 170, 105 रन), फवाद आलम (2009 में श्रीलंका के खिलाफ 168 रन), उमर अकमल (2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन), आबिद अली (2019 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 109 रन), कामरान गुलाम (2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 114), अजान अवैस (2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 103) ने शतक लगाया है।
टेस्ट पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने कप्तान नजमुल हसन शांतो के शानदार शतक की मदद से पहली पारी में 413 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 88 ओवरों में 5 विकेट पर 346 रन बना लिए हैं। सलमान अली आगा 54 और मोहम्मद रिजवान 57 रन पर नाबाद हैं।
Published on:
10 May 2026 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
