
आरसीबी बनाम एमआई मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)
RCB vs MI Weather report: आईपीएल 2026 में आज सुपर संडे को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर आरसीबी जहां पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करेगी तो एमआई जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेगी, लेकिन इससे पहले रायपुर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
दिग्गजों से भरी मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। पांच बार की टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन इसके बाद उसने लगातार चार मुकाबले हारे। फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच जीता तो उसके बाद हार की हैट्रिक लगवा ली। हालांकि पिछले मुकाबले में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन उसके लिए प्लेऑफ की रेस लगभग खत्म हो चुकी है। एमआई ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से सात हार के बाद उसके सिर्फ 6 अंक हैं। अगर आज उसका आरसीबी के खिलाफ मैच बारिश से धुलता है तो वह ऑफिशियली टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार 9 मई को बारिश के कारण अभ्यास सत्र शुरू होने में देरी हुई। दोनों टीमों के लगभग एक घंटे अभ्यास सत्र के बाद फिर से जोरदार बारिश के साथ बिजली कड़कने और बादल गरजने के चलते अभ्यास सत्र जल्दी ही समाप्त करना पड़ा।
आज मैच के दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में शाम के समय अचानक बारिश हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि मैच के दौरान भी बारिश के कारण कुछ रुकावट आ सकती है।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, हार्दिक पंड्या, कृष भगत।
जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
Published on:
10 May 2026 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
