
थलापति विजय और सीएसके के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)
CSK warning to fans: चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 मैच से पहले दर्शकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। सीएसके ने फैंस से कहा है कि वे चेपॉक में राजनीतिक बैनर, झंडे या होर्डिंग या इससे संबंधित सामान लाने से बचें। बता दें कि आज रविवार दोपहर को 3.30 बजे से ये मैच खेला जाना है और टीवीके प्रमुख थलापति विजय भी आज ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
विजय का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होना है, जहां तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। उनके इस पद पर पहुंचने से सीएसके के घरेलू मैच में राजनीतिक संवेदनशीलता का एक और पहलू जुड़ गया है, क्योंकि चेन्नई में इस अभिनेता-राजनेता के औपचारिक रूप से पदभार संभालने के मौके पर जश्न मनाए जाने की उम्मीद है।
सीएसके बनाम एलएसजी आईपीएल मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से समर्थकों से अपील करते हुए लिखा कि आइए, हमारे साथ क्रिकेट और खेल की भावना का जश्न मनाइए। हम अपने सुपरफैंस से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी राजनीतिक दल/व्यक्ति से जुड़े बैनर, झंडे या होर्डिंग लाने से बचें और पूरे 'येलो' (जोश) के साथ खेल का आनंद लें।
बता दें कि इस संदेश में किसी भी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसका समय सीधे तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा हुआ है। तमिलनाडु वेट्री कज़गम (TVK) के नेता के बढ़ते प्रभाव ने तमिलनाडु में लोगों का काफी ध्यान खींचा है और उसी दिन सीएसके का घरेलू मैच होने से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि राजनीतिक जश्न स्टेडियम के स्टैंड तक पहुंच सकता है।
यह एडवाइजरी क्रिकेट के माहौल को जस का तस बनाए रखने के लिए की गई है। तमिलनाडु की राजनीति के एक ऐतिहासिक दिन पर चेन्नई सुपर किंग्स का अपने फैंस के लिए संदेश बिल्कुल साफ है कि शोर मचाओ, अपना 'येलो' दिखाओ, लेकिन राजनीतिक प्रतीक स्टेडियम के बाहर ही छोड़ आओ।
Published on:
10 May 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
