10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table Update: पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, टॉप-4 से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, जानें सभी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में गुजरात टाइंटस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराकर टॉ-4 से बाहर कर दिया और जीटी खुद दूसरे पायदान पर पहुंच गई। इस इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 10, 2026

IPL 2026 Points Table Update

गेंद लगने के बाद मैदान पर बैठे वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में महज 152 रनों पर ढेर हो गई। यह आरआर की इस सीजन में पांचवीं हार है। इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक टॉप-4 में रही आरआर पांचवें पायदान पर खिसक गई है। आइये पॉइंट्स टेबल सभी टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।

अब टॉप-4 में ये टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद 11 में से 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर शीर्ष स्‍थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस भी 11 में से 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है, क्‍योंकि उसका नेट रन रेट एसआरएच से थोड़ा कम है। पंजाब किंग्‍स दस मैच के बाद छह मैच जीतकर 13 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 10 मैच के बाद छह मैच जीतकर 12 के साथ चौथे स्‍थान पर है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा नुकसान

गुजरात टाइटंस से हारने के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा नुकसान हुआ है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से लेकर इस मैच से पहले तक आरआर टॉप-4 में बनी हुई थी, लेकिन अब वह पांचवें स्‍थान पर खिसक गई है। उसके 11 मैच के बाद छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हैं। वहीं, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 10 मैच के बाद पांच जीत और पांच हार के साथ 10 अंक लेकर छठे पायदान पर है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स दस मैच के बाद चार जीत, पांच हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 9 अंक लेकर सातवें पायदान पर है।

IPL 2026 Points Table Update

पोजिशनटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1एसआरएच1174014+0.737
2जीटी1174014+0.228
3पीबीकेएस1063113+0.571
4आरसीबी1064012+1.234
5आरआर1165012+0.082
6सीएसके1055010+0.151
7केकेआर104519-0.169
8डीसी114708-1.154
9एमआई103706-0.649
10एलएसजी103706-0.934