9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL के इतिहास में आज तक नहीं हुआ ऐसा, पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026 RR vs GT: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। आर्चर को मैच का पहला ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकनी पड़ीं।

2 min read
Google source verification
jofra archer in ipl 2026

जोफ्रा आर्चर (फोटो- IANS)

Longest over bowled in the IPL: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीजन पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जोफ्रा आर्चर को अपना पहला ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें डालनी पड़ीं। इससे पहले आईपीएल इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ था, जब मैच का पहले ओवर डालने के लिए गेंदबाज को 11 गेंद डालनी पड़े।

चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत

ओवरऑल ऐसा करने वाले वह सातवें गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के ओवर की शुरुआत साई सुदर्शन के चौके से हुई। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद वाइड फेंकी। दूसरी लीगल डिलीवरी पर कोई रन नहीं आया, जबकि तीसरी गेंद पर एक रन बना। इसके बाद आर्चर ने नो-बॉल, तीन वाइड, फिर एक और नो-बॉल और लगातार तीन वाइड गेंदें डाल दीं। इस तरह उन्होंने पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें फेंकी। इस ओवर में 18 रन आए।

आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में सबसे पहले मोहम्मद सिराज ने यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जब 2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी थीं। इसके बाद तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसा कर जोफ्रा आर्चर भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि आर्चर ने यह अनचाहा रिकॉर्ड मैच के पहले ही ओवर में बना दिया।

IPL में फेंका गया सबसे लंबा ओवर

11 गेंद- मोहम्मद सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 (19वां ओवर)
11 गेंद- तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 (चौथा ओवर)
11 गेंद- शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 (13वां ओवर)
11 गेंद- संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 (20वां ओवर)
11 गेंद- हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 (8वां ओवर)
11 गेंद- अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 (20वां ओवर)
11 गेंद- जोफ्रा आर्चर बनाम GT, जयपुर, 2026 (पहला ओवर)