
रायपुर में 0 पर आउट होकर लौटते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)
Virat Kohli Successive Ducks in IPL Innings: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। बेंगलुरु की टीम जहां प्लेऑफ की मजबूत दावेदारों में से एक है, तो वहीं मुंबई इंडियंस के अंतिम चरण में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो चुकी हैं।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को शुरुआती झटके लगे। इस दौरान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर राज बाबा को मिडऑफ पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वह काफी निराश हुए और कैच देखकर हैरान भी नजर आए, लेकिन आउट होने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रायपुर के स्टेडियम में मौजूद फैंस भी निराश हुए। राज बावा का कैच देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
आपको बता दें कि इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी का मुकाबला हुआ था, जिसमें विराट कोहली खाता नहीं खोल सके थे। आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब एक ही सीजन में विराट कोहली लगातार दो मैचों में रन नहीं बना पाए हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे।
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हुए। 28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही एमआई की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्बिन बॉश 5 और दीपक चाहर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। वहीं, जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
Published on:
10 May 2026 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
