24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रांची में कप्तान धोनी खेल सकते हैं अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच?

कैप्टन कूल के लिए रांची में शुक्रवार को होने वाला क्रिकेट मैच बहुत खास माना जा रहा है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Feb 11, 2016

MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। कैप्टन कूल के लिए रांची में शुक्रवार को होने वाला क्रिकेट मैच बहुत खास माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार होमग्राउंड पर धोनी का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस सीरिज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे चल रही है और इस मैच को हारने का असर टीम इंडिया की अन्तरराष्ट्रीय रैंकिंग पर भी पड़ सकता है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एमएस धोनी क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट से सन्यांस ले सकते हैं। अब जबकि वर्ल्ड कप टी-20 का कोई भी मुकाबला रांची में नहीं होना है। ऐसे में धोनी रांची में आखिरी बार कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैदान में खेलने के लिए उतरेंगे। इससे पहले इस मैदान पर भारत श्रीलंका के खिलाफ खेल चुका है परन्तु उस समय धोनी टीम में शामिल नहीं थे।

संभावना जताई जा रही है कि धोनी को आखिरी बार घर में खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। हालांकि धोनी का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 10 रनों का है।

ये भी पढ़ें

image