
अजिंक्य रहाणे का कमाल
अजिंक्य रहाणे इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। कुछ समय तक वो टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उपकप्तान और नियमित सदस्य रहे थे। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया। रहाणे अब टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब तो उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ दिया है। दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए रहाणे ने एक धमाकेदार पारी की बदौलत फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है। रहाणे ने नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दो सौ से ज्यादा रन बना दिए है और वो अभी भी नाबाद है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अजिंक्य रहाणे अभी तक 18 चौके 6 सिक्स लगा चुके हैं। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्ट जोन मजूबत स्थिति में पहुंच चुका है।
रहाणे का टीम इंडिया के लिए जबरदस्त प्रदर्शन
भारतीय टेस्ट टीम में रहाणे को मौका नहीं दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल चेतेश्वर पुजारा का भी था लेकिन उन्होंने काउंटी क्रिकेट में रनों की लड़ी लगा दी। अब रहाणे भी उनके कदम पर चल रहे हैं। भारतीय टीम में रहाणे की जगह अब श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को मौका दिया जा रहा है। अब रहाणे ने दोहरा शतक जड़ सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट मैचों में 4931 रन बनाए हैं। 12 शतक वो लगा चुके हैं। टीम इंडिया के लिए कई ऐतिहासिक पारियां वो टेस्ट में अभी तक खेल चुेक हैं। टीम के उपकप्तान भी वो रहे, इसके अलावा कई बार कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास का कर सकते हैं ऐलान
रहाणे का वनडे में भी शानदार प्रदर्शन रहा
आपको याद होगा पिछले साल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। रहाणे का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहाणे ने एक सेंचुरी भी जड़ी थी टेस्ट के अलावा रहाणे भारतीय टीम के लिए 90 वनडे मैच और 20 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम 2962 रन और टी20 में 375 रन दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल
Published on:
9 Sep 2022, 6:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.