30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास का कर सकते हैं ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के टी-20 और वनडे कप्तान एरोन फिंच जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। खबर के अनुसार वो वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे लेकिन टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। एरोन फिंच का क्रिकेट करियर ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही शानदार रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Sep 2022, 5:26 PM IST

Aaron Finch is likely to announce his ODI retirement tomorrow

T20 World Cup 2022 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। वनडे और टी-20 के कप्तान एरोन फिंच अब संन्यास ले सकते हैं। कल वो वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। टी-20 वो खेलते रहेंगे। पिछले कुछ समय से वनडे में वो लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। पिछले लगातार पांच पारियों में वो शून्य पर आउट हुए है। एरोन फिंच की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। फिंच का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। खराब फॉर्म की वजह से शायद वो वनडे क्रिकेट को अब अलविदा कहेंगे।

एरोन फिंच का क्रिकेट करियर

आपको बता दें उनक टेस्ट करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ अपने करियर में पांच टेस्ट मैच ही खेले हैं। इसके अलावा 145 वनडे और 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच वो अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं। फिंच ने पांच टेस्ट मैचों में 278 रन बनाए हैं। 145 वन डे मैचों में फिंच ने 5401 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.1 का रहा है। वन डे में उनके नाम 17 शतक और 30 अर्धशतक हैं। टी-20 में 92 टी20 इंटरनेशल मैचों में वो दो शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके नाम 2855 रन हैं।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल



IPL में भी फिंच ने दिखाया जलवा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। एरोन फिंच को कप्तानी दी गई है। इसका मतलब है कि इस वर्ल्ड कप के बाद वो टी-20 से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। IPL में भी फिंच का बोलबाला रहा है। उन्होंने 92 IPL मैचों में कुल 2091 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम 15 अर्धशतक हैं। IPL 2022 के सीजन में वो कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। कोलकाता के अलावा भी वो कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने जड़ा टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक