
asia cup 2022
एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। ये मैच भारत ने 101 रन से जीत लिया। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 122 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार अंदाज में पांच विकेट लिए। इस मुकाबले में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली ने ओपनिंग की थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने कई पत्रकारों के सवाल के जवाब दिए। एक पत्रकार ने विराट कोहली को लेकर केएल राहुल से सवाल पूछा था। इस पर केएल राहुल को गुस्सा आ गया और वो भड़क गए थे। केएल राहुल पहली बार इस तरह के गुस्से में नजर आए।
केएल राहुल को आया गुस्सा
वैसे अब मांग उठ रही है कि विराट कोहली को ही ओपनिंग करनी चाहिए। कई दिग्गज ये बात कह चुके हैं। अगर विराट कोहली ओपनिंग करेंगे तो फिर केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ेगा। एक पत्रकार ने ये ही सवाल केएल राहुल से पूछा। राहुल से पूछा गया कि क्या कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए। इस पर राहुल ने ही उल्टा सवाल वहां पर कर दिया। राहुल ने गुस्से में आकर कहा कि तो क्या मैं खुद बैठ जाऊं। केएल राहुल ने ने कहा कि विराट कोहली को बड़ी पारी खेलने के लिए ओपनिंग करने की जरूरत नहीं है। राहुल का कहना है कि विराट ये काम कहीं पर भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG, Super Four, Asia Cup 2022: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया
विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक
राहुल ने विराट कोहली को लेकर कहा, विराट की पारी से मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि एक-दो पारियों से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। विराट के साथ ऐसा ही हुआ है। आप सालों से उन्हें खेलते हुए देख रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़े हों। वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी शतक लगा सकते हैं।
विराट कोहली ने बहुत लंबे समय बाद शतक लगाया। 1021 दिन बाद उनके बल्ले से शतक निकला है। टी-20 में उनके करियर का ये पहला शतक है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ जबरदस्त अंदाज में 122 रन बनाए। विराट के करियर का ये 71वां शतक था। विराट के शतक पर पूरा देश खुश हो गया।
यह भी पढ़ें- T20I की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
Published on:
9 Sep 2022, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.