29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20I की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, भुवनेश्वर कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। भारत की तरफ से एक पारी में सर्वश्रेष्ठ बालिंग फिगर के मामले में वो टॉप-3 की लिस्ट में पहुंच गए है। आइए आपके बताते हैं कि T20I की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले तीन भारतीय खिलाड़ी कौन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Sep 2022, 3:51 PM IST

Best Bowling figures for India in T20I Bhuvneshwar Kumar INDvAFG

भुवनेश्वर कुमार का कमाल

T20I की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल काम होता है। गेंदबाज को चार ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बचाने पड़ते हैं। अगर कोई गेंदबाज विकेट ले तो उसके लिए ये उपलब्धि होती है। कुछ ही गेंदबाज है जिनका बॉलिंग फिगर चार ओवर में धमाकेदार रहता है। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने जो स्पेल कराया वो बहुत ही जबरदस्त था। ऐसा स्पेल बहुत कम गेंदबाज भी कर पाते हैं और ये काम हर बार नहीं होता है। कभी कभार ही इस फॉर्मेट में गेंदबाज कमाल दिखा पाते हैं। खैर हम आपको बताते हैं कि टी-20 में भारत की तरफ से किन गेंदबाजों का बॉलिंग फिगर सबसे बेहतरीन रहा है।

1) दीपक चाहर

टीम इंडिया के तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक सर्वश्रेष्ठ बालिंग फिगर दीपक चाहर का रहा है। भारतीय पेसर दीपक चाहर ने 10 नवंबर 2019 को टी20 में भारत की तरफ से नया कारनामा किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में हुए मैच में 20 गेंद में 7 रन देकर 6 विकेट विकेट चटकाए। चाहर ने मैच में 6 विकेट लेने के दौरान हैट्रिक भी ली थी और वो इस फॉर्मेट में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने थे।



2) युजवेंद्र चहल


साल 2017 में चहल ने बहुत बड़ा कारनामा किया था। इस कारनामे के बाद चहल सभी की नजरों में आ गए थे। चहल ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते 4 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। चहल ने इसके बाद कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टी-20 क्रिकेट में छह विकेट लूंगा। टीम इंडिया की तरफ से ये बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन चहल का था।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने जड़ा टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक



3) भुवनेश्वर कुमार


भुवनेश्वर ने भी इस लिस्ट में अब अपना नाम बना लिया है। एशिया कप 2022 में इस साल 8 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया था। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से अफगानिस्तान की हालत खराब कर दी थी। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में चार रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए