3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईपीएल के पहले ही मैच में ठोके थे 158 रन, टेस्ट में भी लगा चुके हैं तूफानी शतक ब्रेंडन मैक्कुलम

ब्रेंडन मैक्कुलम आज अपना 41वां जन्मदिन माना रहे हैं। मैक्कुलम के नाम टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक और आईपीएल के पहले मैच में 158 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड शामिल है। मैक्कुलम इन दिनों इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं।

2 min read
Google source verification
192_1.jpg

Happy Birthday Brendon Mccullum: न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम का आज 41वां जन्मदिन है। 27 सितंबर को ओटागो के डुनेडिन में जन्मे मैक्कुलम के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं। वह अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। अपने दिन पर मैक्कुलम दुनिया के अच्छे से अच्छे गेंदबाज की बखिया उधेड़ देते थे। ऐसा ही कुछ मैक्कुलम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन के उद्घाटन मुक़ाबले में किया था। इस मैच में मैक्कुलम ने तूफानी शतक लगाया था और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के गेंदबाजों को जमकर कूटा था।

18 अप्रैल 2008 के दिन आईपीएल का आगाज हुआ था। आईपीएल का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के बीच बैंगलौर के म चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मैक्कुलम ने 73 गेंदों पर 13 सिक्स और 10 चौके की मदद से 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मैक्कुलम ने प्रवीण कुमार, ज़हीर खान, जैक कैलिस और कैमरून व्हाइट जैसे गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी।

आईपीएल 2008 के पहले मैच में बैंगलोर के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ओपनिंग करने के लिए आए थे। गांगुली और मैक्कुलम ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ डाले जिसमें गांगुली के सिर्फ 10 रन थे। वहीं मैक्कलम ने सिर्फ 20 गेंदों में 41 रन ठोक डाले। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी मैक्कुलम थमे नहीं।

मैक्कुलम ने सिर्फ 53 गेंदों में शतक जड़ा जिसमें 7 सिक्स और 8 चौके शामिल थे। मैक्कुलम ने देखते ही देखते 150 का आंकड़ा भी छू लिया। अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में बना दिए। न्यूजीलैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज 158 रन बनाकर पैवेलियन लौटा। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। मैक्कुलम ने 90 मिनट से कम वक्त में शतक जड़ने का कारनामा किया है। मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर के आखिरी मैच में महज 78 मिनट में शतक जड़ दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने महज 54 गेंदों पर शतक लगाया था। ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी उस पारी में 79 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौको और 6 सिक्स की मदद से 145 रनों की तबाड़तोड़ पारी खेली थी

Story Loader