नई दिल्ली। इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान जो रुट ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC ODI Ranking में दसूरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके साथी बल्लेबाज जेसन रॉय और इयोन मॉर्गन ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार करते हुए 19वां और 22वां स्थान हासिल किया है। साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर वह मुकाम हासिल किया है जोकि इतिहास में केवल 5 बल्लेबाज ही हासिल कर सके हैं। उनसे आगे कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है, महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी नहीं।