इंग्लैंड में होना है 2019 वर्ल्ड कप
अगले साल इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से लेकर 14 जुलाई के बीच वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। भारतीय टीम के बल्लेबाज जिस तरह से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ इंग्लैंड में जूझ रहे हैं इससे मुश्किल ही लगता हैं कि भारतीय टीम अगले वर्ल्ड कप में कुछ कमाल कर पाएगी। हलाकि विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप घर लाने का सपना देख रही है तो उसे अपनी मध्यक्रम बल्लेबाजी में बड़े बदलाव करने होंगे। अगर टीम में बदलाव होते हैं तो ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, केदार जाधव और अम्बाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।