1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC T20 रैंकिंग मे मोहम्मद रिजवान नंबर वन बल्लेबाज बने, बाबर आजम और सूर्यकुमार यादव को किया पीछे

एशिया कप में अभी तक बाबर आजम का बल्ला नहीं चला है और इसका नुकसान उन्हें हुआ है। मोहम्मद रिजवान अब टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी बड़ा झटका ICC टी-20 रैंकिंग में लगा है।

2 min read
Google source verification
ICC T20 रैंकिंग

ICC T20 रैंकिंग

ICC T20 रैंकिंग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद नवाज ने भारत के खिलाफ 71 रनों की तगड़ी पारी खेली थी। इसका ईनाम उन्हें मिला है और अब वो टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी बाबर आजम को नंबर-1 की पोजिशन से हटा दिया है। भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी झटका लगा है। वो अब नंबर तीन की पोजिशन ने चौथे स्थान पर पहुंच गए है। रिजवान और बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार रहा था। हालांकि एशिया कप में अभी तक बाबर आजम का बल्ला नहीं चला है और इस वजह से ही उन्हें नुकसान हुआ है।


सूर्युकमार यादव खिसके


रिजवान ने एशिया कप में भारत और हांगकांग के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली थी। इस वजह से ही उन्हें तगड़ा फायदा हुआ है। रिजवान के इस समय 815 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। बाबर आजम के 794 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं। तीसरे नंबर पर 792 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम हैं। 775 अंकों के साथ इसके बाद सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी से मार्टिन गुप्टिल और शाहिद आफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा



रोहित शर्मा को हुआ फायदा

टीम इंडिया एशिया कप 2022 से लगभग बाहर हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली थी और उन्हें रैंकिंग में थोड़ा फायदा हुआ है। वो 17वें नंबर से 14वें नंबर पर पहुंच गए है। चौंकाने वाली बात है कि टॉप 10 में सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी और बल्लेबाज शामिल नहीं है। वनडे क्रिकेट में अभी भी बाबर आजम पहले नंबर पर बने हुए है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी अभी भी जो रूट के पास है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

Story Loader