1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Test Player Rankings: सिर्फ 9 मैचों के टेस्ट करियर में धोनी से आगे निकल गए ऋषभ पंत

Latest ICC test players ranking, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jan 2019, 3:16 PM IST

rishabh pant

ICC Test Player Rankings: सिर्फ 9 मैचों के टेस्ट करियर में धोनी से आगे निकल गए ऋषभ पंत

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न केवल मैदान पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नया मुकाम हासिल किया है। पंत ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है। साथ कई अन्य भारतीय व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में सुधर किया है।


हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग-
इस रैंकिंग में भारत के 21 वर्षीय बल्लेबाज पंत ने 21 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 17वां स्थान हासिल कर लिया है। पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए पहली पारी में 159 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी के दम पर उन्हें टेस्ट बल्लेबाजों में 17वां स्थान हासिल हुआ है। ऋषभ इस रैंकिंग पर 673 रेटिंग अंकों के साथ पहुंचे हैं, जोकि किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेलबाज द्वारा सर्वाधिक है।


धोनी और इंजीनियर से आगे निकले पंत-
ऐसे में ऋषभ ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर की बराबरी कर ली है। यह एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा संयुक्त रूप से सर्वोच्च रैंकिंग है। साल 1973 में फारुख ने यह रैंकिंग हासिल की थी। फारुख की करियर सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 619 थी। दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की करियर बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग 19 रही है जोकि उन्होंने 2013 में हासिल की थी। उनकी सर्वाधिक रेटिंग 662 थी, जोकि उन्होंने 2010 में हासिल की थी। रेटिंग में मामले में ऋषभ के बाद दूसरा नाम धोनी का और तीसरा नाम फारुख का है।

अन्य भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग-
इसके अलावा, आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 521 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा छह स्थान ऊपर उठते हुए 57वें स्थान पर और मयंक अग्रवाल पांच स्थान ऊपर उठते हुए 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


भारतीय गेंदबाजों ने भी लगाई छलांग-
भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सात स्थान ऊपर उठते हुए करियर की सबसे उच्च रैंकिंग 45वां स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने सिडनी में खेले गए मैच में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा, इस सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 16वां स्थान और मोहम्मद शमी ने एक स्थान ऊपर उठते हुए 22वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, गेंदबाजों में जडेजा ने पांचवां स्थान हासिल किया है और हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।


इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी लगाई छलांग-
सिडनी टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में सबसे अधिक 79 रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने 21 स्थानों की छलांग लगाकर टेस्ट बल्लेबाजों में करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 69वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, गेंदबाजों में नाथन लॉयन ने एक स्थान ऊपर उठते हुए 13वां स्थान प्राप्त किया है।