4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Final: ‘टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतना मुश्किल’, वसीम अकरम ने बताई सबसे बड़ी चुनौती

India vs New Zealand: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने साल 2000 में टीम इंडिया हराकर इकलौता खिताब जीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Mar 2025, 2:31 PM IST

IND vs NZ Final Prediction

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने का इंतजार कर रही है तो न्यूजीलैंड फिर से भारत को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के लिए बेकरार है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को हाई बोल्टेज मुकाबला होने वाला है और पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें ये जानने के लिए तरस रही होंगी कि इस बार का चैंपियन कौन होगा। इसको लेकर दोनों टीमों के फैंस दांवा कर रहे हैं लेकिन अन्यू टीमों के दिग्गज खिलाड़ी इसे कांटे की टक्कर मानते हैं।

'मुश्किल होगा खिताब जीतना'

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम बताया कि भारत यकीनन खिताब जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा है लेकिन सच्चाई कुछ और है। न्यूजीलैंड को कम नहीं आंका जा सकता है। अकरम ने कहा, "अगर हम जीत परसेंटेज की बात करें तो यह मुकाबला 70-30 का नहीं बल्कि 60-40 का होने वाला है। भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद 60 प्रतिशत होगी तो न्यूजीलैंड के भी 40 प्रतिशत खिताब जीतने की उम्मीद है।" अकरम ने ये भी बताया कि न्यूजीलैंड के जीतने की उम्मीद थोड़ी कम इसलिए है, क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के अपेक्षा दुबई में कम मैच खेले हैं। अकरम ने ये भी बताया कि उनके पास रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे 3 ऐसे स्पिनर्स हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पहले ही परेशान किया है और इस बार भी ऐसा कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपने अब तक चारों मुकाबले दुबई में खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है तो न्यूजीलैंड ने यहां सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें भी उन्हें हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम ने ही ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबला में कीवी टीम को 44 रन से हराया था। दोनों टीमों के अब तक के सफर पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने ग्रुप A में सबसे पहले बांग्लादेश को हराया फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप A के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को हराकर टेबल टॉप किया।

कीवी टीम का अब तक का सफर

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की बात की जाए तो मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली कीवी टीम ने पाकिस्तान को पहले ही मुकाबले में शिकस्त देकर मेजबानों के फैंस को बड़ा झटका दिया था। उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को हराया और मेजबान पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड और टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी। हालांकि ग्रुप के आखिरी मुकाबले में कीवी टीम हार गई थी लेकिन सेमीफाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से आमने सामने होंगी।

ये भी पढ़ें: जब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी टीम इंडिया, जानें क्या हुआ था पिछली बार