
India vs New Zealand, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी टीम की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई है। भारतीय स्पिनरों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाये और अच्छी शुरुआत के बावजूद लंच के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर न्यूजीलैंड के सभी 10 विकेट झटके। इस दौरान सुंदर ने 59 रन देकर सात और अश्विन ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए। यह सुंदर का किसी भी फॉर्मेट में पहला 'फाइव विकेट हॉल' है। इससे पहले सुंदर ने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट या डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कभी पांच विकेट नहीं लिए हैं।
भारत में टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में सभी दस विकेट स्पिनर द्वार लिए गए
भारत vs न्यूजीलैंड, पुणे 2024
भारत vs इंग्लैंड, धर्मशाला 2024
भारत vs इंग्लैंड, चेन्नई 1973
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 1964
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता 1956
इंग्लैंड vs भारत, कानपुर 1952
इतना ही नहीं 51 साल में यह दूसरी बार है जब भारत के लिए दिन के पहले दिन ही स्पिनर गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट झटके हैं। इससे पहले इसी साल धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा, अश्विन और कुलदीप यादव ने ऐसा किया था। तब कुलदीप ने पांच, अश्विन ने चार और जडेजा ने एक विकेट झटका था।
टेस्ट मैचों में भारत vs न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
8/72 एस वेंकटराघवन, दिल्ली 1965
8/76 ईएएस प्रसन्ना, ऑकलैंड 1975
7/59 आर अश्विन, इंदौर 2017
7/59 वाशिंगटन, सुंदर पुणे 2024
वाशिंगटन ने 23.1 ओवर में चार मेडन फेंकते हुए 59 रन देकर सात विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा बनाए गए चौथे सबसे अच्छे आंकड़े हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में वाशिंगटन इकलौते खिलाड़ी हैं। जो तमिलनाडु से नहीं आते हैं।
एक पारी में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले भारतीय खिलाड़ी
5 जसुभाई पटेल vs ऑस्ट्रेलिया कानपुर 1959
5 बापू नादकर्णी vs ऑस्ट्रेलिया ब्रेबोर्न 1960
5 अनिल कुंबले vs दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 1992
5 रवींद्र जडेजा vs ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2023
5 वाशिंगटन सुंदर vs न्यूजीलैंड पुणे 2024
वाशिंगटन ने सात में से पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है। सुंदर ने रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड किया है। वे ऐसा करने वाले पांचवे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसुभाई पटेल, 1960 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ नादकर्णी, 1992 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अनिल कुंबले और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा ऐसा कर चुके हैं।
Updated on:
24 Oct 2024 04:16 pm
Published on:
24 Oct 2024 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
