12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs BAN: ‘5 दिनों तक नहीं चलेगा मीरपुर टेस्ट’, जानें वसीम जफर ने ऐसा क्यों कहा

जाफर ने कहा 'मीरपुर में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स की रणनीति काफी कारगर साबित होगी। चटोग्राम के मुकाबले मीरपुर की पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार होगी। सच कहूं तो मैं दूसरे टेस्ट को 5 दिन तक खिंचता हुआ नहीं देख रहा हूं क्योंकि यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है। मुझे लगता है कि यही कॉम्बिनेशन भारत को इस मैच में भी सूट करेगा।'

2 min read
Google source verification
wasim.png

India vs Bangaldesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक भविष्यवाणी की थी। जाफर का माना है कि यह टेस्ट 5 दिन तक नहीं चलेगा।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए जाफर ने कहा कि मीरपुर की पिच चटोग्राम के मुकाबले गेंदबाजों को अधिक मदद करेगी। इस वजह से मैच के जल्द खत्म होने की संभावनाएं हैं। जाफर ने कहा 'मीरपुर में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स की रणनीति काफी कारगर साबित होगी। चटोग्राम के मुकाबले मीरपुर की पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार होगी। सच कहूं तो मैं दूसरे टेस्ट को 5 दिन तक खिंचता हुआ नहीं देख रहा हूं क्योंकि यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है। मुझे लगता है कि यही कॉम्बिनेशन भारत को इस मैच में भी सूट करेगा।'

इस मैच में पहले दिन चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर 184/5 है। मोमिनुल हक 65 और मेहदी हसन पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन के दूसरे सत्र में भारत ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब, अनुभवी मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के विकेट लिए। भारत के लिए जयदेव उनादकट और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, उमेश यादव को एक सफलता मिली है। मोमिनुल के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया है। 26 रन बनाने वाले रहीम अब तक बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

दिन के तीसरे सत्र में भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश को समेटने की कोशिश करेंगे। मोमिनुल और मेहदी के जोड़ी के बाद विकेटकीपर नुरुल हसन का बल्लेबाजी के लिए आना भी बाकी है। अगर भारतीय गेंदबाज तीसरे सत्र के पहले घंटे में बांग्लादेश के दो विकेट ले लेते हैं तो उनके पास एक छोर से पूरी टीम को समेटने का मौका रहेगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम इस मैच को जीत सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश पहले टेस्ट में मिली हार को भुलाकर इस सीरीज में वापसी करना चाहेगा। भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 188 रनों से करारी शिखास्त दी थी। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग