
India vs Pakistan playing 11 world cup 2023: वर्ल्ड कप का 12वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों टीम 10 साल के बाद भारतीय जमीन पर वनडे मुक़ाबले खेलते दिखाई देंगी। इस मैच में दोनों टीम अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बदलाव के बारे में।
भारतीय टीम ने अबतक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराने के बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान को रौंदा है। ऐसे में भारत इस मैच में भी अपना विजाई रथ जारी रखना चाहेगा। वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है। दोनों टीमें अबतक 7 बार आमने सामने आई हैं और हर बार भारत ने पाक टीम को हराया है। ऐसे में भारत अपने इस रिकॉर्ड को भी जारी रखना चाहेगा।
भारत के स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। वह डेंगू से पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से दूर रहे। लेकिन वे अब फिट हो गए हैं और इस मैच में खेल सकते हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर पाये हैं। ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है।
पाकिस्तान की टीम ने पिछले मैच में ही एक बड़ा बदलाव किया था। उसने अनुभवी ओपनर फखर जमान की जगह अब्दुल्ला शफीक को मौका दिया था। शफीक ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। बाबर आजम की फॉर्म से टीम परेशान है। वह दो मैचों में 15 रन ही बना सके हैं। शाहीन अफरीदी भी गेंदबाजी में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके हैं। टीम को उम्मीद होगी कि भारत के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।
Updated on:
14 Oct 2023 10:42 am
Published on:
14 Oct 2023 10:39 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
