
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और खासकर टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के लिए एक सुखद ख़बर है। विराट कोहली की सबसे बड़ी चिंता खत्म होती नजर आ रही है। भारतीय वनडे में नंबर चार को लेकर लंबे समय से जूझ रही है। लेकिन अब लगता है कि टीम इंडिया की यह समस्या हल हो गई है।
नंबर चार को लेकर टीम ने काफी प्रयोग किए है लेकिन वे सभी एक के बाद एक असफल रहे। यहां तक कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) जैसे क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर भी यह समस्या हल नहीं हुई। अब जाकर टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में इस बात का स्थाई समाधान मिलता दिखाई दे रहा है।
अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में अय्यर ने जैसी बल्लेबाजी की उसे देखकर विराट कोहली काफी खुश हुए होंगे।
अय्यर ने मैच में मात्र 33 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चौके तो तीन ही मारे लेकिन सिक्स पांच उड़ा दिए। इस दौरान अय्यर की बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट रहा 187.88 का।
इस शानदार पारी के बाद अय्यर ने कहा, "मुझे टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कह दिया था कि तुम नंबर चार पर बल्लेबाजी करोगी, इसलिए खुद पर भरोसा रखो।"
Updated on:
11 Nov 2019, 4:51 PM IST
Published on:
11 Nov 2019, 1:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.